नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जीरोमाइल के पास शनिवार को टेम्पों के दुर्घटनाग्रस्त होने से टेम्पों पर सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों में गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक निवासी महिला पिंटू शर्मा की पत्नी रीना देवी, निर्मला देवी, खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी शिवम कुमार, कोमल कुमारी, सिवानी कुमारी, निमिशा कुमारी शामिल हैं.

दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने नवगछिया पुलिस कल इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया. जहां इलाज के दौरान रीना देवी एवं शिवम की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भगालपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *