नारायनपुर – पुलिस जिला नवगछिया खगड़िया जिला के सीमावर्ती क्षेत्र बीरबास कोसीतटबंध पर से पसराहा पुलिस ने थानाक्षेत्र के बीरबास कोसी बाँध पर नारायणपुर के तेलडीहा गाँव के अशोक शर्मा को उसके चार सहयोगी के साथ रविवार को दोपहर बाद गिरफ्तार किया.

लूट की योजना को देता अंजाम

पसराहा पुलिस की गिरफ्त में अपराधी

पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी दल में एएसआई भानुप्रताप सिंह के साथ पुलिस बल ने धावा बोला.

जिसमें अशोक के साथ खगड़िया जिला के बड़ी पैकात का उपेंद्र शर्मा उर्फ बौका शर्मा, खरौआ का फिरो शर्मा व अनिल शर्मा तथा बेलदौर के मानी शर्मा को शराब के नशे में पकड़ा गया. साथ में एक देशी मास्केट, एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, आधा लीटर देशी शराब, एक बिन्डोलीय बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है कि किस घटना को अंजाम देने की योजना थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *