नवगछिया : भागलपुर के सांसद एवं राष्ट्रीय जनता दल युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के द्वारा नवगछिया के गोपालपुर विधानसभा के भवानीपुर मध्य विद्यालय के प्रांगण में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर दावा गया है कि कार्यक्रम में जेडीयू के दर्जनों कार्यकर्ता ने राष्ट्रीय जनता दल शामिल हुए. ग्रामीणों ने जनसंवाद में अपनी अपनी समस्या में हाई मास्ट लाईट, पुस्तकालय, स्कूल में व्यायामशाला, मिनी अस्पताल एवं सड़क का ग्रामीण ने सांसद से जल्द बनवाने के लिए प्रयास करने की मांग की.
मौके पर सांसद ने कहा कि मोदी राज में ना युवा को रोजगार मिला, न ही भ्रष्टाचार से मुक्ति मिली. नितिश कुमार ने जनता को ठगने का काम किया है. बिहार सरकार में अपराध रोकने में विफल साबित हो रही हैं. भाजपा पार्टी के दंगाइयो ने जातीय उन्माद फैलाने का प्रयास किया है. आए दिनों बिहार में हत्या, लुट, डकैती एवं बेटियों के साथ बलात्कार जैसे जंघन्य अपराध चरम सिमा को पार कर गया है.

अपराधियों के भय के कारण आम लोगों को घर से दोपहर में भी निकलना मुश्किल हो गया है. सरकार के द्वारा शराब बंदी विफल हो गया है. शराब की तश्करी में प्रशासन के द्वारा सहयोग से शराब होम डिलीवरी मोड में खुले आम चल रहा है. सरकार के द्वारा कोई ऐसा योजना नहीं जिसमें घोटाला नहीं हुआ है. ब्लाॅक में दाखिल खारिज हो या छात्रों को प्रमाण पत्र बनाने हो सभी में पैसा के बिना कोई काम नहीं होता है.

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष डाक्टर तिरूपतीनाथ यादव, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दीपक शर्मा, नवगछिया पुलिस जिला के जिला प्रवक्ता सुभम यादव, त्रिपुरारी भारती, विश्वास झा, महेश वर्मा, नवगछिया जिला अध्यक्ष विभुती भुषण, तनवीर अहमद, जिला सचिव महेश वर्मा, श्याम कुमार सिंह, विजय कुमार, धर्मेन्द्र यादव, अशोक यादव, संजय मंडल, नन्दलाल यादव, अमित कुमार आदि अन्य भी थे.


