जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव में बिहार के बेगूसराय लोकसभा सीट से उतारने का मन बना चुकी है. चुनाव में हाथ आजमाने से पहले 25 अक्टूबर को कन्हैया कुमार पटना के गांधी मैदान में संविधान बचाओ भाजपा भगाओ रैली का आयोजन कर रहे हैं.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की

25 अक्टूबर को पटना में होने वाली अपनी रैली को सफल बनाने के लिए कन्हैया कुमार ने सोमवार से एक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की. इस जनसंपर्क अभियान की शुरुआत उन्होंने अपने गृह जिले बेगूसराय से की. दिलचस्प बात यह है कि कन्हैया का जनसंपर्क दौरा वैसे तो अपनी रैली में भीड़ जुटाने को लेकर है मगर माना जा रहा है कि इसका असली मकसद लोकसभा चुनाव से पहले बेगूसराय में अपनी जमीन तैयार करना है.

उम्मीदवारी का किया खंडन

हालांकि बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कन्हैया कुमार ने इस बात का खंडन किया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर उनकी उम्मीदवारी तय हो चुकी है. अपनी उम्मीदवारी को लेकर कन्हैया ने कहा कि अभी तो महागठबंधन के अन्य दलों से सीटों के तालमेल पर बातचीत भी नहीं हुई है.

अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान कन्हैया कुमार लोगों से अपने ऊपर लगे देशद्रोह के आरोपों पर सफाई देते हुए नजर आए. कन्हैया ने कहा कि उनके ऊपर जो भी आरोप लगे हैं वह भाजपा और RSS द्वारा उन्‍हें फंसाने के लिए है. कन्हैया ने कहा कि बेगूसराय की धरती राष्ट्रकवि पैदा करती है देशद्रोही नहीं.

कन्हैया द्वारा बेगूसराय में किए जा रहे जनसंपर्क पर निशाना साधते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार ने कहा कि वह पूरे जिले में घूमकर अपने पापों की सफाई दे रहे हैं. रजनीश कुमार ने कहा कि बेगूसराय की जनता कन्हैया के झांसे में आने वाली नहीं है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet