पीतल जैसी वस्तु को सोना बता कर ठगी करने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक का नाम कारू कुमार तांती है, जो भीखनपुर गुमटी नंबर-1 का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो जेब से तीन हजार रुपए भी बरामद हुए।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

रजौन के मकरमडीह गांव निवासी मो. शहबाज ने कोतवाली थाने में कारू तांती के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शहबाज के मुताबिक, 17 सितंबर को वह पटना से भागलपुर ट्रेन से आया है। घर जाने के लिए स्टेशन से टेम्पो लिया तो बगल की सीट पर ठगी करने वाला उक्त युवक बैठा था। उसने कहा कि उसे सोना मिला है, जिसमें तुम्हें भी आधा हिस्सा देंगे।

ठग ने यात्री को पीली वस्तु दिखाकर कहा- यह सोना है, इसका आधा हिस्सा तुम्हें भी देंगे

गिरफ्तार ठग कारू तांती से बरामद कैश और सोने जैसी वस्तु।

बाइक गश्ती दल ने किया गिरफ्तार

शहबाज ने कहा कि उसे हिस्सा नहीं चाहिए। इसके बाद युवक ने झांसा देकर शहबाज से तीन हजार रुपए ले लिया और कथित सोना का टुकड़ा दे दिया। पैसे लेकर ठग जाने लगा तो शहबाज को शक हुआ, उसने हो-हल्ला कर उसे पकड़ लिया और पैसे लौटाने को कहने लगा। लेकिन ठग पैसा देना नहीं चाह रहा था।

तभी कोतवाली थाने की बाइक गश्ती दल मौके पर पहुंच गई। शहबाज ने पुलिस को सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने ठग कारू तांती को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसकी जेब से शहबाज का दिया हुआ तीन हजार रुपए बरामद हुआ। शहबाज ने नकली सोना भी पुलिस के हवाले कर दिया।

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights