लालूचक अंगारी मोहल्ले की रहने वाली एक शादीशुदा युवती के फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट करने के आरोप में इशाकचक पुलिस ने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के कर्मी अमित राज को हिरासत में लिया है। अमित मूल रूप से मुंगेर का रहने वाला है और आदमपुर इलाके में किराये के मकान में रहता है। युवती शादीशुदा है और एक मोबाइल कंपनी के शोरूम में काम करती है। उसे एक बच्ची भी है।

एसबीआई लाइफ का युवती एजेंट बनने गई थी, तभी अमित से उसकी जान-पहचान हुई। युवती का कहना है कि अमित फोन करके लगातार परेशान करता है। फेसबुक पर गंदा मैसेज करता है। इससे युवती डिप्रेशन में आ गई थी और उसने आत्महत्या की कोशिश भी की थी। पुलिस से युवती बोली कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह अपनी जान दे देगी। युवती का डिप्रेशन देख पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और अमित को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब सीडीआर निकाला तो एक दिन में युवती से घंटों बातचीत का सबूत मिला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब युवती एजेंट बनने गई थी, तभी उसने कागजात जमा किया था, उससे फोन नंबर लेकर अमित बातचीत करने लगा।

पहले युवती भी अमित से बात करती थी। लेकिन जब युवती को लगा कि अमित अपने दायरे से बाहर जा रहा है तो उसने बातचीत करना बंद कर दिया। इसके बाद भी अमित लगातार फोन करता रहा। इसके बाद अमित ने फेसबुक पर युवती के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट किया। युवती ने अपने पति को पूरी बात बताई। इसके बाद तिलकामांझी थानेदार से शिकायत की गई। मामला इशाकचक का रहने के कारण तिलकामांझी थानेदार ने उसे इशाकचक थानेदार के पास भेज दिया।

सीडीआर में पुलिस को एक दिन में युवती से घंटों बातचीत का मिला सबूत
कंपनी में एजेंट बनने गई थी युवती, वहीं इंश्योरेंस कर्मी से हुआ परिचय
बात करता था, बस यही गलती हुई : अमित

अमित राज ने कहा कि युवती से उसका परिचय था और उससे मोबाइल पर एक दोस्त की तरह बात होती थी। युवती भी फोन करती थी। हम दोनों की दोस्ती की जानकारी युवती के पति को भी थी। इसके बाद अचानक युवती की ओर से गाली-गलौज किया जाने लगा। फेसबुक पर मैंने कोई आपत्तिजनक कमेंट नहीं किया।

फेसबुक यूजर्स बरतें ये सावधानी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *