भोलानाथ पुल के समीप बुधवार वाहन चेकिंग के दौरान कुछ युवकों ने हंगामा किया और इशाकचक पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। हंगामा करने वाले युवक बिना हेलमेट और जरूरी कागजात के बाइक व स्कूटी चला रहे थे। पुलिस ने चेकिंग में पकड़ा तो मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। पुलिस के जवानों ने वीडियो बनाने के मना किया तो युवक उनसे उलझ गया।

इसके बाद पूरी भीड़ पुलिस के खिलाफ हो गई और हंगामा करने लगी। इशाकचक थाने के जमादार ने तुरंत चेकिंग को बंद कर दिया। युवक का कहना है कि चेकिंग में पुलिसवाले मारपीट कर रहे थे। इस कारण उनकी वीडियो बना रहा था। जबकि पुलिसवालों का कहना है कि मारपीट नहीं, वाहन चेकिंग कर रहे थे। हेलमेट व अन्य जरूरी कागजात नहीं रहने पर रोका और चालान काटने लगे तो मारपीट का आरोप लगाने लगे।

छोटे बड़े वाहनों जब्त

भोलानाथ पुल स्थित पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से उलझते बाइक सवार।

सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की घटना कैद नहीं

छात्र ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने मेरी स्कूटी को रोका। दो जवान आए और एक्सीलेटर को दबा दिया, इससे स्कूटी आगे बढ़ गई। इसके बाद जवानों ने कहा कि पुलिस को देख कर भागते हो। इसके बाद लाठी से पीट दिया। जबकि फाइन देने के लिए तैयार थे। हालांकि भोलानाथ पुल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की घटना कैद नहीं हुई। सिर्फ हंगामा कैद हुआ है। पुलिसकर्मियों पर लगाया गया मारपीट का आरोप झूठा पाया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *