पूर्णिया। पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर मंडल समिति की बैठक मंगलवार को समस्तीपुर में सम्पन्न हुई । जिसमें सांसद संतोष कुमार कुशवाहा ने भाग लिया। बैठक में पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत रेलवे से संबंधित विभिन्न समस्याओं को सांसद ने प्रमुखता से रखा। बैठक में 15 जिलों के सांसद समेत रेलवे के वरीय अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि पूर्णिया से दिल्ली के लिए दुरन्तो एक्सप्रेस ट्रेन को प्रस्तावित सूची में डाल लिया गया है जो हफ्ते में दो दिन चलेगी। बैठक में दौरम मधेपुरा-पूर्णिया-कटिहार तक रेलवे विद्युतीकरण कार्य की मांग को सांसद संतोष कुशवाहा ने प्रमुखता से उठाया जिसे स्वीकृत कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही मधेपुरा से पूर्णिया होते हुए कटिहार तक विद्युतीकरण किया जाएगा। सांसद संतोष कुमार कुशवाहा ने बैठक में बनमनखी से बिहारीगंज तक आमान परिवर्तन के कार्य को शीघ्र संपन्न कराने की मांग प्रमुखता से उठायी।

जवाब में हाजीपुर के जीएम ने नवंबर तक आमान परिवर्तन कार्य सम्पन्न कर रेल का परिचालन शुरू कर दिए जाने की जानकारी दी। वहीं कुर्सेला से वाया रुपौली धमदाहा बिहारीगंज प्रस्तावित रेल लाइन परियोजना को प्रारंभ करने की दिशा में शीघ्र पहल करने की भी मांग उठाई। सांसद ने पूर्णिया से राजधानी पटना जाने के लिए एक संध्याकालीन ट्रेन के परिचालन की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि सीधी ट्रेन नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। सांसद ने वाया पूर्णिया दिल्ली के लिए चलने वाली हमसफर ट्रेन की लेटलतीफी पर भी ¨चता जताई।

सांसद ने कहा कि राज्यरानी एक्सप्रेस जो पटना से सहरसा के बीच चलती है उसे विस्तार कर पूर्णिया कोर्ट स्टेशन तक परिचालन कराया जाना चाहिए। उन्होंने बनमनखी एव पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन को मॉडल रेलवे स्टेशन बनाने तथा बनमनखी जंक्शन में फुट ओवरब्रिज के कार्य को अविलंब पूर्ण करने की भी मांग उठाई। यात्रियों की सुविधा के लिए देखते हुए ट्रेन नम्बर 18626 हटिया-पूर्णिया एक्सप्रेस का पटना से प्रस्थान समय संध्या पांच बजे निर्धारित करने पर बल दिया। कहा कि पूर्णिया कोर्ट में रेलवे कोच वा¨शग पीट लाइन की व्यवस्था की जाए। पूर्णिया कोर्ट एवं कृत्यानंद नगर रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर 6/4-5 पर रेलवे समपार फाटक/अंडर पास लगाने की भी बात बैठक में रखी गई। सांसद ने हमसफर ट्रेन की लेटलतीफी को अविलंब सुधार करने को कहा।बैठक में समस्तीपुर मंडल के सभी रेलवे पदाधिकारी उपस्थित थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *