भागलपुर–रेल मंत्रालय पूर्व बिहार के यात्रियों को बड़ा तोहफा देने जा रहा है। रेल मंत्री पीयूष गोयल की ओर से दानापुर-पुणे एक्सप्रेस को भागलपुर से चलाने की सहमति दे दी गई है। इससे भागलपुर को पुणे तक के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी। इसके परिचालन और टाइमिंग को लेकर रेलवे बोर्ड ने काम शुरू कर दिया है। सबकुछ ठीक रहा तो दिसंबर तक पुणे के लिए ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

इस ट्रेन के चलने से भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, बांका सहित झारखंड के यात्रियों को काफी सहूलियत हो जाएगी। सांसद अजय निषाद और पूर्व जेडआरयूसीसी सदस्य आशुतोष कुमार ने रेलमंत्री को पत्र लिखकर इस रूट पर ट्रेन परिचालन शुरू कराने की मांग की थी। इस पर उन्होंने रेलवे बोर्ड को पत्र भेजकर जल्द से जल्द परिचालन शुरू कराने का निर्देश दिया है।

दानापुर-पुणे एक्सप्रेस का होगा विस्तार

अभी दानापुर से पुणे के बीच 12150 /12149 दानापुर-पुणे एक्सप्रेस का परिचालन प्रतिदिन हो रहा है। इसका परिचालन पश्चिम मध्य रेल जोन के अधीन है। यह ट्रेन पुणे से चलकर सुबह 3.45 बजे दानापुर पहुंचती है। रात में 10.55 बजे यह ट्रेन दानापुर से पुणे के लिए रवाना होती है। 19 घंटे तक दानापुर में खड़ी रहती है। इस कारण भागलपुर तक इसके विस्तार में सहूलियत होगी। भागलपुर से दानापुर-पुणे एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह में दो से तीन दिन कराने पर बात चल रही है। कोचिंग, रेलवे बोर्ड के निदेशक एस भाटिया ने बताया कि

-दानापुर-पुणे एक्सप्रेस का विस्तार भागलपुर से करने पर मंथन चल रहा है। इसकी टाइमिंग और ठहराव को लेकर बातचीत हो रही है। जल्द ही इसपर निर्णय लिया जाएगा ।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet