खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के ढोढिया दादपुर पंचायत के सहजा दादपुर टोला में ससुराल वालों ने मिलकर गुरुवार को एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर जुर्म को छुपाने के लिए लाश को गायब कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर खरीक पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है. खबर संप्रेषण तक लाश की बरामदगी नहीं हो सकी थी. लत्तीपुर के बहादुर यादव ने बताया कि उसकी लाडली बेटी का विवाह बड़े ही धूमधाम से 2 साल पहले दादपुर के विकास यादव के पुत्र ललन यादव से हुआ था. विवाह के बाद से ही ससुराल वालों ने बहादुर यादव की बेटी को दहेज के लिए उत्पीड़ित करना शुरू कर दिया ससुराल वालों ने साफ कहा कि माता-पिता से दहेज के रूप में लेकर आओ जब तक दहेज के रूप में नहीं दोगे तब तक इस घर में जीने नहीं देंगे.

विवाह के बाद विवाहिता ने एक पुत्री को जन्म दिया. जन्म होने के बाद से ससुराल वालों ने महिला के साथ उत्पीड़न जारी रखा. पति लगन यादव अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया करता था और घर से भगा देने की धमकी देते रहता था. विवाहिता ससुराल वालों की प्रताड़ना से अजीज और परेशान हो गया. महिला के पिता को आशंका है की ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दिया. हत्या होने से कुछ देर पूर्व उसकी लाडली बेटी ने अपने मायके लत्तीपुर फोन कर पिता बहादुर यादव को बताया था कि अब उसकी बेटी को दादपुर में जीना मुश्किल हो गया पिता को बताया था की अब ससुराल वाले उसे जान से मार देंगे. अब आप संतोष कर लीजिए. आपकी बेटी नहीं बचेगी. पिता को क्या पता कि यह उसके बेटी का आखिरी काल है.

जब तक लड़की का पिता अपने सगे संबंधियों को साथ लेकर दादपुर पहुंचा तबतक ससुराल के लोगों ने महिला की हत्या कर लाश को बगल के जंगल में छुपा कर लाश को गायब कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर खरीक थानाध्यक्ष सुदीन राम दलबल के साथ घना स्थल पर पहुंचकर छानबीन किया.घर की तलाशी ली लेकिन लाश का पता नही चल सका. ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना घटित होने के बाद दादपुर में पुलिस की नजरों से बचकर चोरी छुपे अपराधियों की पंचायत हुई

जिसमें विवाहिता के पिता को केस नही करने के एवज में तीन लाख रुपये नगद देने का प्रलोभन दिया है और हिदायत भी दिया है कि केस करोगे तो अंजाम भगतने को तैयार रहोगे. देर रात तक पुलिस विवाहिता के लाश की खोज करने के लिए प्रयास कर रही है लेकिन लाश की बरामदगी नही हो सकी है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर खरीक थानाध्यक्ष सुदीन राम ने कहा कि घटना के संदर्भ में कोई भी कुछ भी बताने को तैयार नही है. लाश की खोज बीन की जा रही है. लिखित आवेदन आने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *