भागलपुर | डिक्सन मोड़ के समीप गुरुवार शाम बैंक से दस हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे जगदीशपुर के शामपुर निवासी श्याम प्रसाद मंडल से झपटमारों ने पैसों से भरा बैग छीन लिया। वे गुरुवार को आमदपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया से दस हजार रुपये निकासी करने के लिये आये थे।

पैसे निकालकर पैदल ही वे डिक्सन मोड़ के रास्ते उल्टा पुल पार कर रहे थे कि बाइकसवार झपटमारों ने उनके हाथों से पैसों की थैली को झपट लिया और फरार हो गये। कोतवाली थानेदार ने जानकारी से इंकार किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *