BSSC Inter Level Exam: बिहार एसएससी ने इंटर लेवल एग्जाम की तारीख में बदलाव किया है. अगर आप ये परीक्षा देने वाले हैं तो एक बार जरूर ये लिस्ट चेक कर लें.

अब इस दिन होगा एग्जाम

पहले ये परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर को होने वाली थी लेकिन अब ये परीक्षा 8, 9 और 10 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. मीडिया सूत्रों के मुताबिक पहले निर्धारित की गई तारीखों पर सिपाही भर्ती की परीक्षा भी होनी है, ऐसे में परीक्षा केंद्र न मिलने की वजह से बीएसएससी ने ये कदम उठाया है. बीपीएससी ने संशोधित तारीखों की लिस्ट सभी जिलाधिकारियों के पास भेज दी है और 3 दिन के अंदर इनसे इन तारीखों पर सहमति मांगी गई है.

18 लाख उम्मीदवारों ने किया है अप्लाई

बता दें इन पदों के लिए करीब 18.5 लाख कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है. इस परीक्षा का ऑफिशियल नोटिफिकेशन साल 2013-14 में जारी किया गया था. एक बार इसका पेपर पहले भी आयोजित करवाया गया था लेकिन पेपर लीक होने की वजह से उसे रद्द कर दिया गया था. गौरतलब है कि बिहार की ये अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा होगी.

ये परीक्षा पहली बार साल 2016 में ली गई थी. ये परीक्षा दो स्तरों में हुई थी लेकिन इस दौरान बीएसएससी का पेपर लीक हो गया था. इसके बाद अब आवेदन मंगाने के 4 साल बाद ये परीक्षा करवाई जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *