पटनाः बिहार में दारोगा बनने की चाह रखने वाले अभ्यर्थी ने जमकर हंगामा किया है. मैदान में पहुंचे अभ्यर्थियों का कहना है कि बारिश होने के कारण ग्राउन्ड गीला हो गया है. इस ग्राउन्ड में दौड़ लगाना बहुत मुश्किल है. इसको लेकर गर्दनीबाग पटना हाई स्कूल में अभ्यर्थियों ने जम कर हंगामा किया है, जिसके बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया है.
Total Downloads: 193
पटना हाईस्कूल गर्दनीबाग मैदान में पहुंचे अभ्यर्थियों का कहना था कि बारिश के कारण दौड़ लगाने वाला ग्राउन्ड गीला हो गया है. ऐसे गीले ग्राउन्ड पर दौड़ लगाकर बेस्ट परफार्मेंस देना नामुमकिन है. अगर अधिकारी नहीं माने तो हमें नौकरी से हांथ धोना पड़ेगा. बावजूद इसके अधिकारी दौड़ परीक्षा स्थगित नहीं कर रहे हैं.


सुबह से ही पटना हाईस्कूल गर्दनीबाग मैदान दौड़ में भाग लेने आए सैकड़ों दारोगा अभ्यर्थी विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. काफी देर के हंगामे के बाद अभ्यर्थियों की बात मान कर परीक्षा को रद्द कर दिया गया. इसके बाद अभ्यर्थियों ने हंगामा करना बंद किया. गौरतलब है कि राज्य में 1717 पद पर दारोगा की भर्ती निकली है. इसको लेकर पीटी मेन्स पास करने वाले अभ्यर्थियों का 18 से 30 सितंबर तक दौड़ की परीक्षा होनी है.

