भागलपुर: रंगग्राम जन सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में कला केंद्र में 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक 7वां भागलपुर रंग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए शनिवार को एसएमएस स्कूल में बैठक हुई। आयोजन समिति के अध्यक्ष रामशरण ने कहा कि इसमें राष्ट्रीय स्तर के कलाकार, लघुनाटक, नुक्कड़ नाटक, लोकनृत्य की प्रस्तुति देंगे।
मणिपुर से कल्चरल मूवमेंट सेंटर एवं कंगली लिविंग आर्ट,असम से धनलक्ष्मी संगीत विद्यालय, तक्षशिला, दिल्ली से बिसोंग इमेजिनेशन थियेटर, मध्यप्रदेश से प्रयास और अविराम जन कल्याण संघ, यूपी से सेतु समिता थियेटर, कोलकाता नाट्य सभा और रवींद्रनगर नाट्ययुद्ध, झारखंड से शारदा नाट्य मंच आदि के कलाकार शामिल होंगे।


एसएमएस मिशन के प्राचार्य कौशल किशोर सिंह ने लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की। मौके पर दीपक कुमार, पंकज कुमार, सुनील कुमार, शांतनु गांगुली, तरुण घोष, महेंद्र साहू, डॉ अशोक यादव, सत्येन्द्र मंडल, डॉ वीणा यादव, सुमन सोनी, अनिता सिंह आदि मौजूद थे।


