भागलपुर | टीएमबीयू में स्नातक की तर्ज पर पीजी विभागों की कॉपियों के मूल्यांकन और रिजल्ट तैयार करने को राजभवन ने हरी झंडी दे दी है। राजभवन ने इसका पत्र विवि को भेजा है। इसे देखते हुए कुलपति प्रो. नलिनी कांत झा ने शनिवार को डीन और डीएसडब्ल्यू के साथ बैठक की।
Total Downloads: 352
बताया गया कि 26 सितंबर को होने वाली परीक्षा बोर्ड की बैठक में इसके पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। राजभवन के निर्देश के तहत पीजी परीक्षा की कॉपी जांचने के लिए अब बाहर से शिक्षकों को नहीं बुलाया जाएगा। विवि से पीजी का रिजल्ट जारी किया जाएगा।


कॉपी की कोडिंग और डिकोडिंग पीजी विभागों को करानी होगी। सत्र नियमित करने के लिए तीन माह में सिलेबस पूरा करना होगा और परीक्षा के 30 दिन बाद रिजल्ट जारी करना हाेगा। दरअसल पिछले दिनों राजभवन ने तीन कुलपतियों की कमेटी बनाई थी अौर स्नातक सहित पीजी के सत्र में सुधार के लिए सुझाव मांगा था। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राजभवन को सौंप दी थी जिसमें पीजी के लिए ये सुझाव दिए गए थे।

