रूपौली की स्वाति का चयन सोनी टीवी पर आयोजित होने वाले कौन बनेगा करोड़पति की सेलिब्रिटी के रूप में किया गया है। इसका प्रसारण 28 सितंबर को होगा जिसका यहां के लोगों को बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि मुख्यालय स्थित सेंट्रल बैंक के बगल में विनय कुमार जायसवाल उर्फ देवेंद्र जायसवाल के बड़ा पुत्र संतोष जायसवाल 2010 में नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत हुए। उनकी मुलाकात अपने ही बैच की तथा विशाखापत्तनम की लेफ्टिनेंट स्वाति से हुई।

दोनों की नजदीकियां बढ़ी और परिवार वालों ने शादी की अनुमति दे दी। धूमधाम से दोनों की शादी हुई। अभी स्वाति और संतोष विशाखापत्तनम में ही कार्यरत हैं। स्वाति किसी परिचय का मुहताज नहीं है। स्वाति 10 सितंबर 2017 को गोवा से पूरी दुनिया की टूर पर अपने छह साथियों के साथ नेवी अधिकारी वर्तिका जोशी के नेतृत्व में भारत में बने आइएनएस तरीणि से गई थी।

विश्व भ्रमण कर वे 19 जनवरी 2018 को वापस आई। इस भ्रमण का नाम नविका सागर परिक्रमा दिया गया था। इसे सुरक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया था। उनके लौटने के बाद राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए नवाजा था। इसी क्रम में केबीसी के आयोजकों ने इन सभी महिला अधिकारियों को सेलिब्रिटी के रूप में अपने आयोजन में शामिल किया है।

इसकी खबर मात्र से यहां पूरा क्षेत्र रोमांचित हो उठा है। लोगों की भीड़ उनके घर बधाई देने के लिए पहुंच रही है। पिता विनय कुमार जायसवाल उर्फ देवेंद्र जायसवाल तथा मां की खुशी का ठिकाना नहीं है। सभी अपनी बहू पर गर्व कर रहे हैं। -28 सितंबर को केबीसी में हॉट सीट पर होंगी महानायक अमिताभ बच्चन के सामने

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *