फर्जी संदेशों पर शिकंजा कसने को लेकर सरकार का दबाव झेल रहे मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने भारत के लिये शिकायत निपटान अधिकारी की नियुक्त की है। अधिकारी पर उपयोगकर्ताओं की फर्जी खबरों समेत अन्य शिकायतें और चिंतायें दूर करने की जिम्मेदारी होगी। उल्लेखनीय है कि देश के कई हिस्सों में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने की घटनायें सामने आने के बाद भारत ने व्हाट्सएप से फर्जी संदेशों के प्रचार-प्रसार को रोकने के लिये जरूरी कदम उठाने को कहा था।

फेसबुक की स्वामित्व वाली मैसेजिंग कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर भारत के लिये शिकायत निपटान अधिकारी नियुक्त करने की जानकारी दी है। इसमें कहा गया कि उपयोगकर्ता मोबाइल एप के माध्यम से या ई-मेल भेजकर कोमल लाहिरी की मदद ले सकते हैं। भारत के लिये नियुक्त की गयी अधिकारी अमेरिका में रहकर ही काम संभालेंगी। लाहिरी की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह व्हाट्सएप की वैश्विक ग्राहक परिचालन एवं स्थानीयकरण विभाग की वरिष्ठ निदेशक हैं।

 

कंपनी के प्रवक्ता ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार किया है। सूत्रों के मुताबिक, शिकायत निपटान अधिकारी की नियुक्ति अगस्त माह के अंत में की गयी है। व्हाट्सएप की वेबसाइट की मुताबिक, उपयोगकर्ता एप के सेटिंग्स विकल्प के माध्यम में सीधे कंपनी की सपोर्ट टीम से संपर्क कर सकते हैं। यदि वे शिकायत को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो सीधे शिकायत अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *