आप कार खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट किसी बाइक की कीमत के बराबर भी नहीं है, तब भी इसे खरीद सकते हैं। दरअसल, इंडिया में कई जगहों पर सेकंड हैंड कार के मार्केट हैं। जहां पर लाखों की कार हजारों में मिल जाती है। ऐसा ही एक मार्केट दिल्ली के करोल बाग पर है।

यहां से सेकंड हैंड मारुति वैगनआर को सिर्फ 40 हजार में खरीद सकते हैं। बता दें, कि वैगनआर के टॉप मॉडल की ओनरोड प्राइस 5 लाख 6 हजार रुपए है। दिल्ली में सेकंड हैंड बाइक का सबसे बड़ा मार्केट करोल बाग पर हैं। जो जल बोर्ड के पास है। यहां पर मारुति से लेकर महिंद्रा, फोर्ड, हुंडई, वोक्सवैगन समेत कई ब्रांड की कार मौजूद हैं। देखने में इन कार की कंडीशन बेहतर होती है। यानी इन पर किसी तरह का डेंट नहीं होता और ये चमचमाती नजर आती हैं। कार का मॉडल जितना पुराना होगा, उतनी ज्यादा उसकी प्राइस कम होगी। यानी 2005 मॉडल वाली वैगनआर को 40 हजार में खरीदा जा सकता है।

सेकंड हैंड कार के इस मार्केट में हमने S.S.S Ji Car Bike & Properties डीलर से बात की। तब उन्होंने बताया कि यहां पर सेकंड हैंड कार 40 हजार से मिलना शुरू हो जाती हैं। वहीं, इस अमाउंट को फाइनेंस भी कराया जा सकता है। कार के साथ उसका रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी दिया जाता है। यानी इन कार में किसी तरह के फ्रॉड होने की संभावना नहीं होती। वैसे, कार की प्राइस पर आप बारगेनिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप DROOM CARS, CAR DEKHO से भी कार खरीद सकते हैं यहां आपको लग्जरी कार 2-3लाख में मिल जाएगी। जैसे कि महिंद्रा स्कोर्पियो कार यहां सिर्फ 2 लाख में मिल जाएगी।

यदि आप इस मार्केट में कार खरीदने जाने वाले हैं तब इस बात का ध्यान रखें की आपको कार के सभी पार्ट्स की नॉलेज हो। खासकर, कार के इंजन में खराबी हो सकती है। साथ ही, कोई पार्ट नकली भी हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप किसी कार एक्सपर्ट या मैकेनिक को साथ लेकर जाएं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *