तिलकामांझी थाना क्षेत्र में स्थित डिक्सन मोड़ बस स्टैंड से सालाना लगभग डेढ़ करोड़ की अवैध वसूली हो रही है। बस स्टैंड में सक्रिय 60 से ज्यादा अवैध किरानी बस मालिकों और चालकों से वसूली कर रहे हैं। बस स्टैंड के स्टाफ का कहना है कि इस अवैध वसूली में पुलिस की संलिप्तता है, इसलिए धड़ल्ले से यह धंधा चल रहा है। इन किरानियों के दहशत का आलम यह है कि खुले तौर पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। बस स्टैंड से यह वसूली बांका के एक राजनेता के संरक्षण में हो रही है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

रात्रि सेवा की हर बस से एक से डेढ़ हजार तक की वसूली
डिक्सन मोड़ बस स्टैंड से अवैध किरानी रोजाना 40 हजार से ज्यादा की वसूली करते हैं। इस तरह महीने में 12 लाख और साल में एक करोड़ 44 लाख की अवैध वसूली की जा रही। दूर जाने वाली रात्रि सेवा की प्रत्येक एसी और नन एसी बसों से एक से डेढ़ हजार तक की वसूली की जा रही है। बस स्टैंड से रोजाना रात्रि सेवा में 20 बसें चलती हैं जबकि दिन में उस बस स्टैंड से रोजाना लगभग 80 बसों का परिचालन होता है। दिन में चलने वाली प्रत्येक बस से सौ से दो सौ रुपये वसूले जाते हैं। खुद को किरानी कहने वाले बदमाश पैसेंजर के बैठते ही उनसे किराया वसूल लेते हैं और अपना कमीशन काटकर पैसे बस मालिक या कंडक्टर को दे देते हैं।

बांका के एक राजनेता के संरक्षण में काम कर रहा गिरोह
बातचीत से पता चला कि बांका के एक राजनेता के संरक्षण में अवैध किरानियों का गिरोह बस स्टैंड में सक्रिय है। कुछ स्टाफ ने बताया कि बसों से पूरी तरह रंगदारी वसूली जाती है पर उनका इतना दबदबा है कि कोई कुछ बोलने की हिम्मत नहीं करता। हर महीने उस नेता को पैसे पहुंचाया जाता है। राजनीति में आने के पहले वह खुद स्टैंड किरानी हुआ करता था। बांका और ढाका मोड के बस स्टैंडों पर भी उनके लोग बसों से रंगदारी वसूलते हैं। उस राजनेता के अलावा भी दो से तीन गिरोह सक्रिय हैं जो अवैध वसूली में संलिप्त हैं। डिक्सन मोड़ बस स्टैंड के किरानी पंकज यादव की 19 मार्च 2016 को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। बताया गया था कि स्टैंड पर वर्चस्व को लेकर ही पंकज के कई दुश्मन हो गये थे।

ठेकेदार ने कहा, पुलिस अधिकारियों को लिखा पर कोई कार्रवाई नहीं हुई 
डिक्सन मोड़ स्थित बस स्टैंड के ठेकेदार भगवान यादव का कहना है कि अवैध किरानियों द्वारा रोजाना हजारों की वसूली को लेकर उन्होंने थाने से लेकर सभी वरीय पुलिस अधिकारियों को कई बार लिखा पर उनके आवेदन पर कार्रवाई नहीं की गयी।

यात्रियों से भी करते हैं दुर्व्यवहार
अवैध किरानी सिर्फ बस मालिकों से अवैध वसूली ही नहीं करते बल्कि यात्रियों से भी वे दुर्व्यवहार करते हैं। जबरन बसों में बिठाते समय में वे महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार करते हैं। बस में बैठे पैसेंजर कई बार इसकी शिकायत ठेकेदार से कर चुके हैं पर उन अवैध किरानियों की गुंडई पर रोक नहीं लगाई जा सकी। पैसेंजर का कहना है कि पुलिस कभी भी जांच में या गश्ती में बस स्टैंड की तरफ नहीं आती है। इसी वजह से बदमाशों का इतना मन बढ़ा हुआ है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet