नवगछिया  : परबत्ता थाना क्षेत्र के साहू परबत्ता दुर्गा स्थान के पास शनिवार को दोपहर साढ़े ग्यारह बजे के चार-पांच की संख्या में आए युवक एक पान दुकान के सामने खड़े होकर कोरेक्स पी रहे थे. युवकों द्वारा कोरेक्स पीने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा परबत्ता पुलिस को दी गई.

सूचना मिलने पर परबत्ता पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं पुलिस को देख सभी युवक वहां से फरार हो गए. भागने के दौरान पुलिस ने एक युवक को पकड़ा भी लेकिन युवक ने पुलिस को धक्का देकर वहां से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी चारों युवक चार पहिया वाहन से आए थे. दुर्गा स्थान के पास पान दुकान के सामने खड़े होकर कोरेक्स पी रहे थे.

पुलिस के आने के बाद सभी युवक भाग निकले. ग्रामीणों ने बताया कि युवकों के पास हथियार भी थे. जिसे भागने के क्रम में युवक ने झाड़ी में फेंक दिया था. वहीं पुलिस ने ग्रामीणों के निशान देही पर झाड़ी की भी तलाश की लेकिन झाड़ी में हथियार नहीं थे. परबत्ता थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस द्वारा छापेमारी की गई थी लेकिन पुलिस को देखकर सभी फरार हो गए. पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ने का भी प्रयास किया लेकिन वे लोग भागने में सफल रहे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *