पटना: आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव में शादी के लिए हां कर दी है. एक निजी कार्यक्रम में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यह बात खुद कही है, उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद वो शादी कर लेंगे.
Total Downloads: 75
मीडिया में आई खबरों के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शादी के लिए हां कर दी है. तेजस्वी यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव के बाद शादी करने की बात कही है. तेजस्वी ने कहा है कि उन्हें शादी के प्रस्ताव आ रहे हैं. जिस पर वह विचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि, ‘उनके ऊपर शादी के लिए पारिवारिक दबाव बढ़ रहा है इसलिए उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद शादी करने का फैसला लिया है.’

…तो हनीमून पर नहीं जा पाएंगे
अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, तेजस्वी ने कहा कि उनके लिए रिश्ते कई सालों से आ रहे हैं लेकिन वो लोकसभा चुनाव के बाद शादी करेंगे. अगर अभी शादी करेंगे तो चुनाव की वजह से हनीमून पर नहीं जा पाएंगे.
राबड़ी देवी को चाहिए ‘ऐसी’ संस्कारी बहू
इतना ही नहीं, एक बार तेजस्वी की शादी को लेकर राबड़ी देवी ने कहा था कि वह संस्कारी और पारंपरिक लड़की को ही अपने घर की बहू बनाएंगी. उन्हें घर चलाने वाली और बड़े-बुजुर्गों की सेवा करने वाली बहू चाहिए.
तेजस्वी ने कहा था, माता-पिता की मर्जी से होगी शादी
इसके बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि मेरी शादी माता-पिता के पसंद से ही होगी. माता-पिता जो लड़की पसंद करेंगे वही मुझे जीवनसंगिनी के रूप में पसंद होगी.

