पटना: बिहार में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में बंपर वेकेंसी निकली हैं. द एजुकेशन रिसर्च एंड डिवेलपमेंट ऑर्गनाइज़ेशन, बिहार (ईआरडीओ) ने 13 हजार 6 सौ 34 शिक्षकों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इन भर्तियों में विभिन्न पदों के लिए आवेदन स्वीकार किये जाएंगे.

बिहार के सात जिलों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया की जा रही है. तिरहट, दरभंगा, कोसी, पुरनिया, भागलपुर, मुंगेर और मगध शामिल हैं. सभी जिलों में कितनी संख्या में नियुक्तियां होगी इसकी जानकारी ईआरडीओ की ऑफिशियल वेवसाइट्स पर देखी जा सकती है.

इन पदों के पर होगी नियुक्तियां
बेसिक ट्यूशन टीचर- 13,222 पद
ब्लॉक शिक्षा नियंत्रक- 383 पद
जिला शिक्षा नियंत्रक- 29 पद

जरूरी योग्यता
बेसिक ट्यूशन टीचर के लिए
आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए. बीएड/बीटीसी/बीपीएड/डीएड/जेबीटी/एनटीटी/पीटीटी कर चुके उम्मीदवारों को इस नियुक्ति में प्राथमिकता मिलेगी.

ब्लॉक शिक्षा नियंत्रक के लिए
आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से बीएड/बीटीसी/बीपीएड/डीएड/जेबीटी/एनटीटी/पीटीटी की डिग्री होनी चाहिए.

जिला शिक्षा नियंत्रक के लिए
आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए. इसमें एमएड/एमए (एजुकेशन)/एमफिल और पीएचडी कर चुके उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.

क्या है आयु सीमा
बेसिक ट्यूशन टीचर के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 45 साल, ब्लॉक शिक्षा नियंत्रक के लिए 22 से 45 साल और जिला शिक्षा नियंत्रक के लिए 24 से 45 साल निर्धारित की गई है. आयु की गणना 1 जुलाई 2018 के आधार पर की जाएगी.

यहां क्लिक कर अप्लाई करें- ईआरडीओ.कॉम

ऐसे करें अप्‍लाई
ईआरडीओ की ऑफिशियल वेवसाइट्स पर जाए. रजिस्‍ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें. सारी डीटेल्‍स भरने के बाद आवेदन शुल्‍क जमा करने की प्रक्रिया शुरू करें. इस प्रक्रिया खत्‍म होने के बाद जिस पोस्‍ट के लिए अप्‍लाई करना है उस पर क्लिक करें. ऐप्लिकेशन फार्म डाउनलोड करने के लिए रजिस्‍ट्रेशन की डीटेल्‍स भरकर क्लिक करें. इसके बाद उम्मीदवार को अपनी फोटो की स्‍कैन्‍ड कॉपी अपलोड करनी पड़ेगी और डायरेक्‍ट लिंक पर अपने हस्‍ताक्षर कर सबमिट करना होगा.

जरूरी सूचना- उम्मीदवार उक्‍त जिले का मूल निवासी होना चाहिए. भर्तियां लिखित परीक्षा और इंटरव्‍यू के आधार पर की जाएंगी. इसके बारे में तारीखों की घोषणा जल्‍द ही कर दी जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *