नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ पर सोमवार की दोपहर मोटरसाइकिल व बोलेरो की आमने सामने की हुई टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों में खगड़िया जिला के पसराहा निवासी कुलदीप शर्मा और उसकी पत्नी मीणा देवी शामिल हैं.
Total Downloads: 182
दुर्घटना होते ही स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी नवगछिया पुलिस को दी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने दोनो घायल को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा दिया.


जहां दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए पूर्णिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के एम्बुलेंस से दोनों घायलों को पूर्णिया अस्पताल भेजा गया.

