ढोलबज्जा: नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, नेहरु उच्च विद्यालय ढोलबज्जाा के दो छात्र रमन राज व दिलखुश यादव का चयन राष्ट्रीय तरंग प्रतियोगिता में होने पर युवा समाजसेवी अभिषेक भगत व युवा जदयू के जिला प्रवक्ता प्रशांत कुमार कन्हैया ने विद्यालय पहुंचकर दोनों छात्रों के बारे में जानकारी प्राप्त किया और उन्हें शुभकामना दी.

बताते चले कि बिहार स्पोर्ट मीट 2018 में रमन राज ने 300 मीटर दौड़ और दिलखुश यादव ने 26.5 फीट की लंबी कूद लगाकर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर इलाके का नाम रोशन किया है. शिक्षक गोपाल सिंह ने बताया- विद्यालय में स्पोर्ट टीचर नहीं रहने के बावजूद भी यहां के छात्र अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अगर यहां स्पोर्ट टीचर की कमी को पूरा कर दिया जाए तो आने वाले समय में इस क्षेत्र के छात्र-छात्राएं खेल जगत में हमेशा अब्बल रहेंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *