बेगूसराय: जिले में एक बार फिर बदमाशों का खौफ देखने को मिला है. यहां दिन दहाड़े बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मार दी. बदमाशों की गोली से दुकानदार बुरी तरह जख्मी हो गया. वहीं मौके से बदमाश फरार हो गए.

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 354

मामला मुफसिल थानाक्षेत्र के कैथमा गांव का है. यहां रामभरोसी कुंवर अपनी किराना की दुकान पर बैठा था. उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे गुटखा की मांग की. इसी बीच बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी. और वह बुरी तरह घायल हो गया.

कुत्ते ने निभाई वफादारी
कहते है कुत्ता सबसे वफादार जीव होता है. इस बात को एक बार फिर से सच साबित किया है रामभरोसी के कुत्ते ने. जिस समय अपराधी कुत्ते के मालिक पर फायरिंग कर हमला कर रहे थे, उसी समय कुत्ते ने उनपर आक्रमण कर दिया. ग्रामींणों ने बताया कि कुत्ता न होता तो रामभरोसी की जान चली जाती.

मौके पर पहुंची पुलिस
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल दुकानदार को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया. यहां उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल घटना स्थल पर मुफसिल थानाध्यक्ष लाल मोहन सिंह स्थानीय लोगों से इनपुट ले रहे हैं. पुलिस जांच में जुट गई है.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *