भागलपुर : अब ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को आकर्षक पूजा पंडाल देखने के लिए शहर की ओर रुख करना नहीं पड़ता है। सबौर के खानकित्ता ब्लॉक चौक पर त्रिकुटी स्थान के पूजा समिति ने लाखों खर्च कर इस बार शक्ति की देवी मां दुर्गा की प्रतिमा को कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल पंडाल में स्थापित करने की योजना बनाई है और उसको कार्य रूप भी देना शुरू कर दिया है। इसके पूर्व भी समिति द्वारा यहां मैसूर पैलेस, गुजरात का जैन मंदिर, मायापुर स्थित इस्कॉन मंदिर के तर्ज पर पूजा पंडालों का निर्माण भव्य निर्माण कराया जा चुका है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 354

मालदा के कलाकार बनाएंगे पंडाल

कोलकाता स्थित विक्टोरिया मेमोरियल के स्वरुप का पंडाल को आकर्षक रुप देने के लिए मालदा के कलाकार राजू एवं सलाम के नेतृत्व में दर्जन भर कलाकार सबौर पहुंच गए हैं। पंडाल निर्माण पर करीब चार लाख से अधिक खर्च आने की उम्मीद है। इधर मां दुर्गा की प्रतिमा को जीवंत रूप देने का काम तारापुर के कलाकार योगेंद्र पंडित कर रहे हैं।

विजया दसवीं को रामलीला का होगा आयोजन

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए विजया दसवीं को आकर्षक रामलीला का आयोजन होगा। देर शाम को रावण वध का भी श्रद्धालु आनंद ले पाएंगे। अतीत काल में कैसे रावण वध हुआ था इसके पीछे क्या इतिहास है बच्चे भी अपनी आध्यात्मिक संस्कृति से रुबरू हो सकेंगे।

मेले में होगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने के लिए आने वाले श्रद्धालु नर-नारियों को त्रिकुटी स्थान प्रागंण खानकित्ता में कोई कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। पूजा समिति के सदस्यों के अलावा प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती रहेगी। इसके अलावा असामाजिक तत्वों पर तीसरी आंख की भी नजर होगी।

यहां श्रद्धालु निर्भिक होकर मेले का आनंद ले पाएंगे।

त्रिकुटी स्थान पूजा समिति में ये है शामिल

अध्यक्ष शंभू प्रसाद मंडल, सचिव आजाद विवेकानंद, कोषाध्यक्ष अजय कुमार पंडित एवं कैलाश पंडित, कार्यकारिणी सदस्य भोला प्रसाद सिंह, दिनेश सिंह, विजय कुमार सिंह, टुनटुन, चंद्रशेखर मंडल, राज कुमार सिंह, वाल्मिकी, सुरेंद्र सिंह, छंगुरी यादव, पप्पु यादव, मिथुन, डीपी, देवेंद्र यादव, दयानंद, किशोर साह, अरुण ठाकुर, कुंदन, बबलू पासवान, श्याम साह, उमेश दास एवं पटल यादव। महंत बुल्ला जी, पंडित मनमोहन झा एवं आनंद बाबा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Fatal error: Uncaught ErrorException: mkdir(): Disk quota exceeded in /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/functions.php:2091 Stack trace: #0 [internal function]: litespeed_exception_handler() #1 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/functions.php(2091): mkdir() #2 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-content/plugins/litespeed-cache/src/optimizer.cls.php(112): wp_mkdir_p() #3 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-content/plugins/litespeed-cache/src/optimize.cls.php(839): LiteSpeed\Optimizer->serve() #4 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-content/plugins/litespeed-cache/src/optimize.cls.php(329): LiteSpeed\Optimize->_build_hash_url() #5 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-content/plugins/litespeed-cache/src/optimize.cls.php(265): LiteSpeed\Optimize->_optimize() #6 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-content/plugins/litespeed-cache/src/optimize.cls.php(226): LiteSpeed\Optimize->_finalize() #7 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/class-wp-hook.php(341): LiteSpeed\Optimize->finalize() #8 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/plugin.php(205): WP_Hook->apply_filters() #9 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-content/plugins/litespeed-cache/src/core.cls.php(475): apply_filters() #10 [internal function]: LiteSpeed\Core->send_headers_force() #11 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/functions.php(5493): ob_end_flush() #12 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/class-wp-hook.php(341): wp_ob_end_flush_all() #13 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/class-wp-hook.php(365): WP_Hook->apply_filters() #14 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/plugin.php(522): WP_Hook->do_action() #15 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/load.php(1308): do_action() #16 [internal function]: shutdown_action_hook() #17 {main} thrown in /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 2091