नवगछिया: प्राईवेट स्कूल एशोसिऐशन के अध्यक्ष विश्वास झा ने बताया कि भागलपुर के तत्वाधान से गांधी एवं शास्त्री जी की 150वीं जयंती के अवसर पर नवगछिया के निजि विद्यालय के शिक्षकों को स्वतंत्रता सेनानी अमरनाथ भाई, एम एल सी डॉ एन के यादव, विजया मोहनी, सचिव अरविंद सिंह, उपसचिव अश्वनी कुमार, अध्यक्ष महमूद आलम,कोषाध्यक्ष रामबदन रजक एवं अध्यक्ष विश्वास झा ने अंग विभूति शिक्षा रत्न सम्मान देकर सम्मानित किया गया।

जिसमें मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल भवानीपुर से शिखा विश्वास, एस एन अकादमी रंगरा चौक से विकास कुमार झा,साऊथ प्वाइंट नवगछिया से अभिषेक कुमार राय,एम एम सक्रैड हार्ट अकादमी भ्रमरपुर से रोशन कुमारी, सत्यम कुमार, बी सी ए पब्लिक स्कूल सधुवा से विभाष चंद्र पाल, शिक्षा भारती आवासीय विद्यालय तेतरी से, ई० सर्वेश कुमार, श्री गुरू जी विद्या मंदिर मुकुंदपुर से अमित कुमार उर्फ मुकुल जी,इलिट एजुकेशनल इंस्टीच्यूट रंगरा से विधुशेखर झा एवं सन साईन पब्लिक स्कूल नारायणपुर से धनंजय कुमार सिंह को अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र, मैमेंटो एवं एक महोगनी का पौधा देकर सम्मानित किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....