खरीक : राष्ट्रीय राजमार्ग 31 खरीक चौक पर मंगलवार की शाम अपराधियों ने जमकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.गोलियों की आवाज सुनकर व्यवसायियों ने अपने अपने दुकान बंद कर लिए. गोलीबारी की घटना से खरीक राष्ट्रीय राजमार्ग चौक के व्यवसायियों स्थानीय ग्रामीणों में दहशत है. चौक पर कुख्यात पप्पू यादव और उसके नवसिखवे गुर्गे विशाल यादव समेत अन्य अपराधियों का आतंक और उपद्रव सर चढ़कर बोल रहा है.
Total Downloads: 75

बीते माह साथ पप्पू यादव और उसके गुण के विशाल यादव ने गल्ला व्यवसाई के दुकान पर चढ़कर रंगदारी मांगी थी रंगदारी नहीं देने पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था इस संदर्भ में खरीद थाना में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी लेकिन अभी भी सभी आरोपित अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है मंगलवार की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत है लोगों को लग रहा है कि यदि इस तरह का आतंक का माहौल चौक पर बना रहेगा तो आम आदमियों को अपने कारोबार करने और जीवन जीने में कठिनाई है

लोगों का कहना है पुलिस आरोपों पर त्वरित कार्यवाही करें तभी चौक शांत होगा इस संदर्भ में पूछे जाने पर फल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने कहा की गोलीबारी की घटना की सूचना मिली है मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन की है जिन लोगों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है पुलिस उस पर जल्द ही कार्रवाई करेगी. गोलीबाड़ी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

