नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया मकनपुर गांव में सोमवार को देर रात अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या की नियत से गोलीबारी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. सिंधिया मकनपुर निवासी शंभू शरण चौधरी ने घटना की बाबत पुलिस को आवेदन देकर मामले में कार्यवाही करने की गुहार लगाई.

पुलिस को दिए गए आवेदन में शंभू चौधरी ने कहा कि वह अपनी बासा पर सो रहे थे एका एक रात में उन पर गोलीबारी की गई. इस क्रम में वह नीचे गिर गए और बाल बाल बच गए. अंधेरा होने के कारण वह किसी अपराधी को नहीं पहचान पाए. शंभू शरण का कहना है कि गोली का खोखा भी घटनास्थल पर था

जिसे पुलिस ने जब किया है. शंभू शरण का कहना है कि उनका किसी से ऐसा विवाद नहीं है कि कोई उनकी हत्या करने की मंशा रखता हो, लेकिन कुछ लोगों से उनकी जमीन विवाद जरूर चल रहा है. बहरहाल पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *