भागलपुर : जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वास्तु विहार कॉलोनी में एक मनचले ने युवती पर एसिड फेंकने की धमकी दी। जिसके कारण युवती ने घर से निकलना बंद कर दिया है। उसने कॉलेज भी जाना छोड़ दिया है। युवती के पिता ने जगदीशपुर थाने में आवेदन देते हुए बेजानी गांव के विश्वजीत सिंह नामक युवक पर यह आरोप लगाया है।
Total Downloads: 82
उन्होंने कहा है कि मनचले विश्वजीत ने धमकी दी है कि अगर उन्होंने अपनी बेटी से उसकी शादी नहीं की तो वह युवती पर तेजाब फेंक देगा। इतना ही नहीं मनचले ने उनके बेटे को भी घर से उठा ले जाने की धमकी दी। युवती के पिता का यह भी कहना आरोपित अक्सर हथियार लेकर उनके घर पर आ जाता है और जान मारने की धमकी देता है।

इस घटना को लेकर पूरे परिवार में दहशत का माहौल है। हालांकि परिजनों की शिकायत पर जगदीशपुर थानाध्यक्ष नीरज तिवारी ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। इससे परिजनों ने राहत की सांस ली है। जगदीशपुर थानाध्यक्ष ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया है। युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

