नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी गांव के पास कोसी नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई. डूबने वाले बच्चों में खगड़िया जिला के गोगरी निवासी मोहम्मद अजीमुद्दीन का 17 वर्षीय पुत्र मोहम्मद दानिश और पूर्णिया जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र स्थित हरदीपोल निवासी मोहम्मद जमशेद का 12 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सरोज के रूप में पहचान की गई. घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीणों ने शव को कोशी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया मौके पर मौजूद नवगछिया पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया.

,, नाना को मिट्टी देने ननिहाल आए थे दोनों बच्चे

नवगछिया के उजानी में सोमवार को मोहम्मद इसराइल उर्फ छतों का देहांत हो गया था. जिसे मिट्टी देने के लिए दोनों नाती मोहम्मद दानिश और मोहम्मद सरोज ननिहाल आए हुए थे अंतिम कर्म के बाद करीब 12 बजे दोनों बगल के कोसी नदी में नहाने चले गए नहाने के दौरान काफी आगे तक बढ़ जाने के कारण उनका पैर फिसल गया और वह कोसी में डूब गए. आसपास के लोगों ने जब उन्हें डूबता देखा तो बचाने की कोशिश भी की मगर देर हो चुकी थी.

दसवीं कक्षा का छात्र था दानिश

नाना की मौत की खबर पर अपने ननिहाल आए दोनों बच्चों को यह नहीं पता था कि उनके साथ इतनी बड़ी घटना घटेगी. एक तरफ पहले से ननिहाल में मातम छाया हुआ था. उसकी चित्कार कमी भी नहीं थी कि दोनों बच्चों के मौत ने सब को हिला कर रख दिया. मृतक मोहम्मद दानिश की मां नजनी खातून बार बार बेहोश हो रही थी उन्हें अब भी विश्वास नहीं था कि उसका पुत्र अब इस दुनिया में नहीं रहा दानिश दसवीं कक्षा का छात्र था. वह तीन भाई और चार भहन था जिसमें वह छोटा भाई था. वहीं मृतक मोहम्मद सरोज की मा लड़ो खातून का भी रो रो कर बुरा हाल है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *