एके 47 की तलाश में पुलिस ने बुधवार को एक बार फिर मुफस्सिल थानाक्षेत्र के बरदह गांव की खाक छानी। जमीन के अंदर एके 47 छिपाकर रखे जाने की आशंका को लेकर मेटल डिटेक्टर से जांच की। पहली बार डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गयी। बरदह के पास गंगा में पहली बार गोताखार को उतारा गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

गोताखोरों ने गंगा में जाल डालकर एके 47 की तलाश की। एसपी बाबू राम के नेतृत्व में घर, जमीन, झाड़ी व गंगा में पांच घंटे तक गहन तलाशी ली गयी। लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी।

मुंगेर में सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने जमीन खोदकर निकाले एके-47 के पार्ट्स

एसपी के नेतृत्व में बुधवार की सुबह बरदह में छापेमारी शुरू की गयी। एके 47 मामले में गिरफ्तार बरदह के ही इमरान के घर-आंगन की तलाशी ली गयी। इमरान के घर के बाद बरदह के खेतों व गंगा किनारे झाड़ियों की जांच मेटल डिटेक्टर से की गयी। डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गयी। इसके बाद गोताखोर की एक टीम को बरदह से सटे गंगा में उतारा गया। गोताखोरों ने डुबकियां लगाकर हथियार की तलाश की।

गंगा से सटे एक बड़े नाले की भी गोताखोरों ने तलाशी ली, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। गौरतलब हो कि बरदह में कुआं व जमीन के अंदर से एके 47 व इसके स्पेयर पार्ट्स बरामद किये जा चुके हैं। एसपी बाबू राम ने बताया कि इमरान के घर के साथ खेत-खलीहान व गंगा में छिपाकर रखे गये एके 47 की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights