भागलपुर | रांची से भागलपुर जाने वाली स्टूडेंट स्पेशल ट्रेन 7 अक्टूबर से बंद हो जाएगी। रेलवे बोर्ड ने यह निर्णय लेकर स्थानीय रेल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। बताया गया कि यह ट्रेन स्टूडेंटों की सुविधाओं को ध्यान में रख कर शुरू किया गया था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 354
लेकिन इस ट्रेन में स्टूडेंटों की संख्या बिल्कुल भी नहीं थी, लिहाजा ट्रेन को बंद करने का आदेश जारी किया गया। स्टेशन प्रबंधक ओंकार प्रसाद ने बताया कि बोर्ड के निर्णय की सूचना आ गई है। 10 दिन पूर्व ही यह ट्रेन शुरू की गई थी, जिससे कि छात्रों को आने-जाने में दिक्कत न हो। प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर इसकी शुरुआत हुई थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

