देवघर। शिवगंगा फिल्टरेशन प्लांट में अचानक गैस रिसने से अफरातफरी मच गई. जहरीली गैस के संपर्क में आने से 3 बच्चे और 15 महिलाएं बेहोश हो गईं. इन सभी को इलाज के लिए सदर अस्पातल लाया गया है.

देवघर शिवगंगा घाट के पूर्वी हिस्से में महिलाएं और श्रद्धालु स्नान कर रहे थे. इसी दौरान नगर निगम के फिल्टरेशन प्लांट से अचानक गैस का रिसाव होने लगा. जहरीली गैस के कारण सभी बेहोश हो गए.

भागलपुर के रहने वाले हैं श्रद्धालु
ये सभी श्रद्धालु भागलपुर से आये थे और शिवगंगा में स्नान कर बाबा की पूजा अर्चना करने के लिए जाने वाले थे. तभी अचानक फिल्टरेशन प्लांट से जहरीली गैस का रिसाव होने लगा. शिवगंगा समिति के सदस्य महेश शिवगंगा ने बताया कि जानकारी मिलते ही आनन फानन में सभी श्रद्धालुओं को सदर अस्प्ताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद सभी खतरे से बाहर हैं.

फिलहाल सभी के खतरे से बाहर होने पर एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि नगर निगम द्वारा लगाया गया शिवगंगा की सफाई के लिए फिल्टरेशन प्लांट से गैस रिसाव होना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है. यहां हजारों श्रद्धालु शिवगंगा में स्नान कर बाबा की पूजा करने आते हैं. जहरीली गैस का रिसाव किन कारणों से या किसकी लापरवाही से हुआ और इस पर क्या कार्रवाही होगी ये देखने वाली बात होगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *