गर आप सस्ते और कम कीमतों में लैपटॉप मोबाइल या कोई और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीद रहे हैं तो अलर्ट हो जाए. हो सकता है वो सामान चोरी का हो.

कटिहार रेल पुलिस ने आदेशानुसार अगर किसी व्यक्ति के पास चोरी का सामान बरामद होता है तो आरोपी तो चोरी के जुर्म में जेल जायेगा ही साथ ही जिसके पास से वो सामान बरामद होगा वो भी जेल की हवा खायेगा.

दरअसल कटिहार रेलवे जंक्शन गुवाहाटी-नई दिल्ली रेलखंड का महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन हैं. जहां पश्चिम बंगाल के खड़गपुर के बाद सीधे तौर पर एकसाथ सात दिशाओं की गाड़ियां खुलती है. यात्रियों की भारी आवाजाही और दिनभर गुवाहाटी – नई दिल्ली रेलखंड पर ट्रेनों के परिचालन होने के कारण यहां चोर – उचक्के भी अपना खूब हाथ साफ करते हैं. जिसमें रोजाना किसी ना किसी यात्री का मोबाइल या लैपटॉप चोरी होने की शिकायतें मिलती रहती हैं.

कटिहार रेल पुलिस अधीक्षक दिलीप मिश्रा ने बताया कि चोरी के मामले में यात्रियों से उड़ाये गये पांच लैपटॉप, मोबाइल, जेवरात के साथ चार बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं. ऐसे में चोरी करने वाला तो कानूनन दोषी है ही लेकिन चोरी का सामान खरीदने वाला भी कम दोषी नहीं है.

रेल पुलिस का कहना है कि बदमाश मोबाइल या लैपटॉप उड़ा सस्ते दामों में जल्दबाजी में किसी ना किसी को बेच डालते हैं और रफूचक्कर हो जातें हैं. ऐसे में रेल पुलिस उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजेगी क्योंकि ऐसे ही बाजार की मांग के चलते आरोपी वारदात को अंजाम देते हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *