भागलपुर:  इन दिनों जिले में हथियार का अवैध लाइसेंस बांटने का गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। ये गिरोह नागालैंड के पते पर वहां से लोगों को लाइसेंस मुहैय्या करा रहा है। गिरोह का संचालन भागलपुर में राज उर्फ पांडे उर्फ बाबा नाम का व्यक्ति चला रहा है। इस बात की जानकारी कुछ दिनों पहले गुवहाटी में हथियार के साथ पकड़े गए भागलपुर के एक युवक ने किया। उसने बताया कि अब तक राज डेढ़ सौ से उपर लाइसेंस जारी करा चुका है। उसके पास भी नागालैंड के पते पर लाइसेंस जारी किया गया था। पुलिस ने उसे बेबले स्कॉट पिस्टल और गोली के साथ गिरफ्तार किया था।

खुद को बताता है एडीएम स्तर का पदाधिकारी
गिरोह का सरगना खुद को जिला में एडीएम स्तर का पदाधिकारी बताता है। हालांकि उसका कोई रिकार्ड जिला प्रशासन के पास नहीं है। शहर में उसके बारे में लोगों को जानकारी है कि वह एडीएम है। वह कई वर्षों से अपना पैठ इस धंधे में बनाकर रखे हुए है। लाइसेंस लेने के लिए उसके पास लोगों की भीड़ लगी रहती है। इसमें नेता, ठेकेदार, स्थानीय जन प्रतिनिधि समेत अन्य प्रापर्टी का काम करने वाले लोग शामिल है। जो इस गिरोह के चंगुल में आसानी से आ जाता है। वे लोग अपनी रसूख के लिए हथियार का लाइसेंस नागालैंड से जारी कराते हैं।

30 अगस्त को पकड़े गए थे दो और लोग
गुवहाटी रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस से सीआरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने भागलपुर के दो लोगों सुमन कुमार और विनीत कुमार को .32 बोर की रिवाल्वर और 21 राउंड गोली के साथ गिरफ्तार किया था। उसके पास से पुलिस ने हथियार का जो लाइसेंस जब्त किया था। वह नागालैंड के जुनेबोटो जिले के डिप्टी कमिश्नर के यहां से जारी हुआ है। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि नागालैंड के ऐसे फर्जी लाइसेंस देश के गुजरात, बिहार, हरियाणा, झारखंड समेत अन्य राज्यों में धड़ल्ले से चल रहे हैं। वे लोग फर्जी लाइसेंस के माध्यम से आसानी से अपने पास हथियार रखते हैं।

सुगंध झा का लाइसेंस भी नागालैंड से हुआ था जारी
हाल ही में जमीन कारोबारी सुगंध झा पर गोलीबारी हुई थी। उसके पास भी नागालैंड के जुनेबोटो जिले के डिप्टी कमिश्नर के यहां से जारी हुए हथियार का लाइसेंस था। पूर्व में उसने हथियार नहीं होने की बात पुलिस को बताई थी। उसके पास जो लाइसेंस हैं। पुलिस ने उसकी जांच के लिए जिलाधिकारी को लिखा। यदि सुगंध का लाइसेंस फर्जी पाया जाता है तो उसपर आम्र्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।

बोले एसएसपी : भागलपुर एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि ऐसे गिरोह को चलाने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। यदि किसी के पास ऐसे फर्जी लाइसेंस पाए जाते हैं तो उन पर आम्र्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *