भागलपुर: लगातार 29 वर्षो से धर्म आध्यात्म का जोत जगा रहा सत्कार क्लब इस बार कचहरी चौक पर कोलकाता स्थित व्हाइट मार्बल टैंपल की तर्ज पर आकर्षक पंडाल का निर्माण करा रहा है। यूं कहे कि करीब साढ़े चार लाख की लागत से बनने वाले व्हाइट मार्बल टेम्पल में शक्ति की देवी मांग दुर्गा बिरांजेगी।

मुस्लिम कलाकार बना रहे हैं हिन्दू का पंडाल

कोलकाता से व्हाइट मार्बल टेम्पल के स्वरुप का पंडाल बनाने 15 दिन पूर्व मु. फेकू अपने 18 सदस्यों के साथ यहां कैम्प कर रहे हैं। पूजा समिति के कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार बताया कि पंडाल निर्माण पर करीब साढ़े चार लाख रुपये खर्च आता है। जिसमें करीब ढ़ाई लाख कलाकारों की मजदूरी होती है। कलाकार मु. फेकू ने कहा कहा कि बीते 20 वर्षो से हमलोग भागलपुर पंडाल बनाने आ रहे हैं। मजदूरी की बात छोड़ दीजिए तो यहां के लोगों का काम करने में भरपूर प्यार और स्नेह मिलता है। यहां के पूजा समिति के सदस्यों ने हमलोगों का दिल जीत लिया है। सूचना मिलते ही हमलोग पंडाल बनाने का न्योता स्वीकार कर लेते हैं।

व्हाइट थर्मोकाल का होगा उपयोग

कलाकार मु. फेकू ने कहा कि पंडाल को व्हाइट मार्बल टेम्पल की तरह बनाने के लिए लकड़ी के बीट का ढांचा तैयार कर लिया गया है। अब सफेद कपड़ा एवं व्हाइट थर्मोकाल का प्रयोग कर उक्त मंदिर के हूबहू स्वरूप को उतार लिया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार का पंडाल भागलपुर के श्रद्धालुओं को खूब भाएगा।

झिलमिल रोशनी से सजेगा पूरा मार्ग

प जा पंडाल तक श्रद्धालुओं को आने जाने में कोई कठिनाई न हो इसका प्रबंध समिति ने पूरा ख्याल रखा है। कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र ने कहा के मंदिर के चारों दिशाओं को झिलमिल रोशनी से सजाया जाएगा ताकि पंडाल की सुंदरता को और भव्य बनाया जा सके।

विगत वर्ष पंडाल को मिला था प्रथम पुरस्कार

विगत वर्ष सत्कार क्लब को पूरे शहर में सबसे आकर्षक पूजा पंडाल एवं रोशनी की सुंदर व्यवस्था के लिए रोटरी क्लब की ओर से प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया था। बता दे कि विगत वर्ष पटना साहेब गुरुद्वारा के स्वरुप का आकर्षक पंडाल बनाया गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *