नवगछिया : बिहपुर रेलवे स्टेशन की पुरानी गरिमा पुनः बहाल होगी. बिहपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट की स्थापना के साथ साथ स्टेशन के ऊंची करण के कार्य को लेकर भी हरी झंडी मिल गई है. उक्त जानकारी युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने देते हुए बताया कि युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने 12 सितंबर 20 18 को सोनपुर रेल मंडल कार्यालय में आयोजित संसदीय समिति के बैठक में रेलवे के महाप्रबंधक सहित सभी विभागीय अधिकारियों को नवगछिया, खरीक, बिहपुर और नारायणपुर रेलवे स्टेशन के चौहमुखी विकास के लिए पूरा ब्यौरा सौंपा था, जिसके आलोक में रेलवे विभाग द्वारा कार्यवाही व पहल शुरू कर दी गई है.

जिसके साथ आज से करीब 5 वर्ष पूर्व बिहपुर से आरपीएफ पोस्ट को स्थानांतरित कर दिया गया था. बिहपुर आरपीएफ पोस्ट को आरपीएफ ओपी बना बना दिया गया था. वह पोस्ट अब पुनः बहाल हो गया. यहां भी अब आरपीएफ इंस्पेक्टर का पोस्ट हो गया. यानी के अब नवगछिया पुलिस जिले रेल क्षेत्र में रेलवे आरपीएफ नवगछिया के अलावा रेलवे आरपीएफ बिहपुर को भी पूर्ण पोस्ट का दर्जा प्राप्त कर लिया है.

अरुण यादव

मिली जानकारी के अनुसार बिहपुर में नए आरपीएफ इंस्पेक्टर रूप में रंजीत कुमार ने पदभार भी ग्रहण कर लिया है. इसके अलावा जल्द ही बिहपुर स्टेशन की सबसे बड़ी समस्या रेलवे प्लेटफार्म ऊंचीकरण की थी. उस दिशा में भी सकारात्मक पहल की शुरुआत हो गई है. यहां प्रथम चरण में करीब 2 करोड़ 35 लाख की लागत से प्लेटफॉर्म ऊंचीकरण का कार्य जल्द ही शुरू होगा.

इस कार्य के लिए रेलवे द्वारा जल्द ही टेंडर प्रक्रिया भी शुरू किया जा रहा है साथ ही बिहपुर, नारायणपुर व खरीक समेत नवगछिया में कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव को भी हरी झंडी मिल चुकी है. जल्द ही इन सभी स्टेशनों पर नई ट्रेनों की ठहराव व विकाश कार्य शुरु होने की खुशखबरी मिल जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *