डीएम प्रणव कुमार की अध्यक्षता में मनरेगा की समीक्षा हुई। बैठक में उन्होंने 26 जनवरी तक 32 आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के निर्देश दिए। हरेक प्रखंड में दो आंगनबाड़ी केंद्र पूरा करने का लक्ष्य सीडीपीओ व पीओ को दिया। 26 जनवरी को इन आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन होगा। इसके अलावा एक-एक और आंगनबाड़ी केंद्र प्रखंड में बनेंगे।

डीएम ने शाहकुंड के पीओ का 15 दिन का मानदेय काटने का निर्देश डीडीसी को दिया। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण पूछने का भी निर्देश दिया। कहा है कि क्यों नहीं कार्य में शिथिलता बरतने के कारण उन्हें टर्मिनेट किया जाए। उन्होंने डीडीसी को निर्देश दिया कि सीडीपीओ, पीओ और सीओ के साथ बैठक कर आंगनवाड़ी केंद्र के लिए जमीन की उपलब्ध कराएं।

जिलाधिकारी

डीएम ने प्रखंडस्तरीय राजीव गांधी सेवा केंद्र निर्माण की समीक्षा की। बिहपुर के पीओ का काम संतोषजनक नहीं रहने पर 15 दिन का मानदेय काटने का निर्देश दिया। शाहकुंड और नारायणपुर को छोड़कर 14 प्रखंडों में राजीव गांधी सेवा केंद्र अधूरा है, जिसे पूरा करने का निर्देश पीओ और कार्यपालक अभियंता को दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *