कटिहार नगर थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड स्थित एक प्रसिद्ध आई सर्जन की बेटी को ब्लैकमेल कर उससे 1 लाख 9 हजार रुपये लेकर भाग रहे बाइक सवार बदमाश को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

शनिवार की देर शाम की घटी घटना में पुलिस ने आरोपी बदमाश के पास से डॉक्टर की बेटी से लिये गये रुपये को बरामद कर लिया है। इस मामले में तीन नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है जिसमें दो आरोपी आईटीआई के छात्र हैं।

थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर निर्मल कुमार यादवेंदू ने बताया कि आई सर्जन ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि उनकी कक्षा आठ में पढ़ रही नाबालिग बेटी का आरोपियों ने अपने मोबाइल से एक फोटो खींच लिया और उस फोटो के आधार पर ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेलर ने उनकी बेटी से उस फोटो के बदले 10 लाख रुपये मांगे थे।

ब्लैकमेल के क्रम में दो से तीन बार मेरी बेटी ने आरोपियों को पैसे दे दिये। इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। शनिवार की शाम भी ब्लैकमेलर बाइक से उनके घर के पास आया। इससे पहले मोबाइल पर पैसे लेकर बाहर आने की जानकारी उनको बेटी को दी गई। उनकी बेटी एक लाख नौ हजार रुपये लेकर बाहर निकली और ब्लैकमेलर को दे ही रही थी कि उनके क्लीनिक में मौजूद कंपाउंडर ने देख लिया और ब्लैकमेलर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

एक ब्लैकमेलर की पहचान आईटीआई में पढ़ने वाले छात्र जावेद अख्तर के रूप में हुई है जो मनिहारी थाना क्षेत्र के महियारपुर के रहने वाला है। दूसरा आरोपी आईटीआई छात्र मोहम्मद कैफ है। टाउन इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में आनंद कुमार झा, मोहम्मद कैफ तथा जावेद अख्तर के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

जावेद अख्तर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अपने आपको 20 वर्ष का बता रहा है। उसका कहना है वह मो. कैफ के कहने पर वह गाड़ी से डाक्टर की बेटी से रुपये लेने गया था। वह एक लाख 9 हजार रुपये लेकर भागने वाला ही था कि लोगों ने पकड़कर कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *