रेलवे में ग्रुप डी एग्जाम के लिए 23 सितंबर से चलने वाली भागलपुर-रांची तक एग्जाम स्पेशल ट्रेन रविवार से बंद हो जाएगी। इसे रेलवे बोर्ड के आदेश पर 13 अक्टूबर तक चलाया जाना था। लेकिन दोनों तरफ से खाली ट्रेन चलने की वजह से सात दिन पहले ही रेलवे ने घाटा को देखते हुए बंद करने का फैसला लिया।
Total Downloads: 354
10 जनरल कोच वाली इस ट्रेन की टाइमिंग भागलपुर से सुबह 4:20 बजे और रांची से सुबह 3:50 बजे थी। लेकिन इतनी सुबह चलने की वजह से परीक्षार्थी क्या आम यात्री भी फायदा नहीं उठा सके। यह साहेबगंज, बरहड़वा, रामपुर हाट, सैंथिया, अंडाल, आसनसोल, जय चंडी पहाड़, भोजूडीह, मोहुदा, चंद्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी, कोट शीला, झालिदा, मूरी होते हुए रांची जाती थी और उसी रास्ते लौटती भी थी।

घाटे की वजह से रेलवे ने एक सप्ताह पहले ही ले लिया था निर्णय

