भागलपुर : स्थानीय माउंट कार्मेल स्कूल के समीप सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। भवन निर्माण कार्य त्रिवेणी कंट्रक्शन एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। फरवरी 2020 तक भवन निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पांच एकड़ यानि 17 हजार 684 स्क्वायर वर्गफीट में 98 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल के भवन का निर्माण किया जा रहा है।

त्रिवेणी कंट्रक्शन के मैनेजर मनोज सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में एजेंसी के कर्मचारियों का क्वाटर, गोदाम, कार्यालय आदि का निर्माण किया जाएगा। मुख्य भवन का डिजाइन अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में तैयार कर लिया जाएगा। उसके बाद अस्पताल के मुख्य भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। भवन छह फ्लोर का रहेगा। उसमें विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी विभागों के अलावा एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्सरे आदि उपकरणों के लिए कमरों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही लिफ्ट भी लगाई जाएगी।

कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों का इलाज करेगी। सभी विभागों में आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। यात्रियों के ठहरने के लिए अलग भवन का निर्माण किया जाएगा। बर्न यूनिट के अलावा नेत्र रोग आदि विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक रहेंगे। ट्रामा वार्ड का निर्माण विशेष रुप से किया जाएगा ताकि दुर्घटना में घायल का उपचार तुरंत हो सके। अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरसी मंडल के मुताबिक 150 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक उपकरणों की खरीद की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *