नाथनगर थाने के अंदर और बाहर गिरफ्तार युवकों को देखने जुटी भीड़, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत ललमटिया के नसरतखानी में लॉज में जन्मदिन पर शराब पार्टी कर रहे युवकों की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को पुलिस जिस समय गिरफ्तार 13 युवकों को पेशी के लिए कोर्टले जाने लगी, उस नाथनगर थाने के अंदर और बाहर भीड़ जुट गई थी। पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
Total Downloads: 354
गिरफ्तार युवकों में चौकीनियामतपुर चंपानगर निवासी लॉज मालिक का बेटा रोहित कुमार, अंकित कुमार (चंपानगर विषहरी स्थान गढ़ैया टोला), करण कुमार (महाशय ड्योढ़ी वार्ड संख्या एक), मुकुल कुमार (चंपानगर तांती बाजार), सुमित कुमार व प्रीतम राज (चौकीनियामतपुर), सुमित कुमार (बंगाली टोला, चंपानगर), अंशु कुमार (महाशय ड्योढ़ी, चंपानगर), विवेकानंद मंडल (पुरानीसराय), अजित कुमार (नसरतखानी ), ऋषभ और धीरज कुमार (मीरग्यासचक), विकास कुमार (चंपानगर, तांती टोला लेन) का नाम शामिल है। जिन्हें पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्टने सभी युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

लॉज में कोने के कमरे में चल रही थी पार्टी
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया लॉज के एक कोने की कमरे को पुलिस ने खुलवाया तो देखा कि कमरे में सभी युवक मांसाहारी भोजन कर रहे थे। उनके सामने शराब की बोतल शराब व डिस्पोजल ग्लास में शराब थी।
तलाशी में एक चिलम और हुक्का वाला सिगार मिला। युवक करण कुमार की गोद में एक कट्टा मिला। लॉज के बाहर खड़ी पांच बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया।

