पुलिस ने ईशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र के बेलतिकरी गांव में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी की। इस दौरान छह महिलाओं एवं नौ पुरुषों को गिरफ्तार किया गया।

रविवार को छापेमारी में तीन देसी कट्टा, 17 गोली, चार खोखा, एक कत्ता, भारी मात्रा में कंडोम, मोदक, यौन शक्तिवर्द्धक दवाइयां, 50 से ज्यादा अश्लील सीडी, चिलम आदि भी बरामद किये गए। छापेमारी एसडीपीओ दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में की गयी।

गिरफ्तार लोगों के पास से एक चार पहिया वाहन, एक बाइक तथा कई एटीएम, नकद रुपये तथा डेढ़ लाख रुपए के एक चेक भी मिला है। इस दौरान कई कम उम्र की सेक्स वर्कर एवं पीड़िता को समझा-बुझाकर एवं चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। गिरफ्तार सभी महिलाएं स्थानीय हैं। एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि विशाल गांव के पास बेलतिकरी में एक रेड लाइट एरिया चल रहा है तथा सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां बिहार व झारखंड के अपराधियों का जमावड़ा लगता है। हथियार और दारू का भी धंधा होता है। इतना ही वहां से वापस लौटने पर लोगों से लूटपाट भी की जाती है जिसे वे लोग शर्म से नहीं बोल पाते थे।

पहले वेश बदलकर की रेकी, सत्यापन होने पर की छापेमारी
एसडीपीओ ने बताया कि हमने वेश बदलकर कई बार इसकी रेकी की। सत्यापन हो जाने पर रविवार को कुछ पुलिसकर्मियों के साथ साथ सादे लिबास में छापेमारी की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *