images6

नवगछिया: बिजली आने की ख़ुशी अब लोगो के चेहरे पर नजर आने लगी प्रशासन और बिजली विभाग के कर्मियों के कठिन प्रयास से ये सम्भव हो पाया है जबकि उम्मीद की किरण समाप्त हो गई थी पिछले दिनों विभाग के द्वारा सड़क को काट कर रास्ता बनाया गया था 25 दिनों का ब्लैक आउट होने के बाद विगत 26 अगस्त से गायब बिजली , आज 19 सितंबर के संध्या 5:35 में आई । बिजली आने के साथ ही शहर और गाँव के बच्चे ताली बजा कर झूमने लगे । चारों और ताली बजने की आवाज आने लगी । कुछ बच्चे तो ख़ुशी झूमने लगे ।
ज्ञात हो की लक्ष्मीपुर बांध 25 अगस्त जन्माष्ठमी की रात्रि टुटा था । और 26 अगस्त के महज़ दोपहर तक में ही बाढ़ का पानी गाँव में लबालब भर गया था ।बाढ़ की त्रासदी के 25 दिन के बाद नवगछिया पावर सब स्टेशन ने नवगछिया बाजार, गोसाईं गाँव , सिंघिया मकंदपुर , सहित पूरे अनुमंडल में विधुत आपूर्ति प्रारंभ की गयी हैं ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *