img_20160921_47778

नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी राघुवेन्दर सिंह व एसडीपियो मुकूल कुमार रंजन के अध्यक्षता में नवगछिया प्रखंड मुख्यालय में दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर शांति समिति बैठक किया गया जिसमें कि कहा गया नवगछिया में इस वार सारे पर्व चाहे किसी भी तरह का हो शांति रूप से सफल रहा है किसी भी तरह का कोई दिक्कत नहीं हुआ वैसे ही दुर्गा पूजा व मुहर्रम में भी किसी तरह की कोताही नहीं होना चाहिए. मुहर्रम को लेकर बोले कि मिलान के साथ का हर जगह का एक निर्धारित समय तय किया जाएगा. उसी समय पर जो रूठ होकर निकलता था उसी होकर जाएगा इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. और खरिक मे संवेदनशील स्थान को चिहन्नीत कर वहाँ पर शांति समिति की बैठक किया जाए. महमरपूर के दुर्गा पूजा के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वहाँ पर अतिरिक्त बल दिया जाए और महिला बल दिया जाए. तेतरी के दुर्गा पूजा में सीसीटीवी कैमरा, व वहाँ पर स्वास्थ्य केन्द्र , महिला बल, व अतिरिक्त बल दिया जाए, और मकनपुर चौक पर के पथ व पुलिया निर्माण के लिए पथ निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है. बाढ़ के समय में जो रोड काट कर पानी निकासी के लिए रास्ता बनाया गया था. वहाँ पर एक पुलिया का निर्माण किया जाएगा. और उन्होंने कहा कि डीजे, का परमिशन नहीं दिया जाएगा और लाइसेंस लेना अनिवार्य है. खरिक, बिहपूर, नरायणपूर, मे मुहर्रम के लिए वहाँ पर अतिरिक्त बल दिया जाए.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *