नवगछिया : विश्व रिकार्ड बनाने के लिए साइकिल से देश भ्रमण कर रहे भारतीय सैनिक रविवार को भागलपुर पहुंचे। विक्रमशिला सेतु होते हुए सैनिक नवगछिया की ओर गए। भारतीय सेना की ईएमई शाखा के कर्नल विशाल अहलावत ने बताया कि वे लोग साइकिल से देश भ्रमण के लिए निकले हैं। देश भ्रमण की शुरूआत 15 अगस्त 2018 को हैदराबाद से की गई। वे सभी कश्मीर, कन्याकुमारी से तमिलनाडु, आंध्रा, तिलंगाना, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड होते हुए रविवार को भागलपुर पहुंचे।

यहां पहुंचने पर बताया गया कि विक्रमशिला सेतु की मरम्मत कराई जा रही है और पुल पर वाहनों के परिचालन पर रोक है। हालांकि जीरोमाइल के पास पहुंचने पर पता चला कि साइकिल के चलने पर रोक नहीं है। इसके बाद उनलोगों ने राहत की सांस ली। नवगछिया होते हुए वे लोग सिलीगुड़ी जाएंगे। तीन साइकिल से छह जवान देश भ्रमण के लिए निकले हैं। 20 गियर वाली साइकिल का वजन आठ किलोग्राम है। डिस्क ब्रेक है। साइकिल की विशेषता यह है कि इसमें तापमान मापक यंत्र और गति सीमा प्रदर्शित करने वाली मीटर भी लगे हैं। 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से साइकिल चलती है।

120 दिनों में यानि 25 दिसंबर तक 25 हजार किलोमीटर दूरी तय करना है। अबतक नौ हजार किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं। वर्ष 2016 में एयरफोर्स के नाम रिकार्ड था। अमेरिकी सैनिक ने छह महीने में 15 हजार किलोमीटर की दूरी करने का नया रिकार्ड बनाया था। कर्नल ने बताया कि विश्व का नया कीर्तिमान बनाने के लिए उनकी नेतृत्व में सैनिक संजय कुमार मिश्रा, विनोद नागेर, प्रदीप हुड्डा, रवि कुमार, प्रसन्न महापात्रा और विनय कुमार साइकिल से देश भ्रमण के लिए निकले हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *