कोसीवासियों के लिए राहत भरी खबर है। सहरसा-आनंद विहार पुरबिया एक्सप्रेस के यात्रियों का सफर अब होगा और आरामदायक। दरअसल 14 अक्टूबर से एलएचबी कोच लगी चलेगी सहरसा-आनंद विहार पुरबिया एक्सप्रेस।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

एलएचवी कोच लगने के बाद इस ट्रेन में 376 सीट बढ़ जाएंगे। लंबी दूरी का सफर तय करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। मिली जानकारी अनुसार पुरबिया एक्सप्रेस में 22 एलएचबी(लिंक हॉफमैन बुश) कोच लगेगा। पांच अनारक्षित, 12 आरक्षित(स्लीपर), दो थ्री एसी टायर, दो एसी टू टायर कोच और दो पावर कार रहेगा। हालांकि कोच की संख्या अभी की तुलना में घट जाएगी। लेकिन एलएचबी कोच में जगह अधिक रहने के कारण सीट बढ़ जाएंगे। बता दें कि अभी 24 आईसीएफ कोच लगी पुरबिया एक्सप्रेस चलती है। जिसमें 13 स्लीपर, 2 थ्री एसी, एक टू एसी, 6 अनारक्षित कोच और दो एसएलआर लगा है।

सहरसा से 14 अक्टूबर से पहली बार एलएचबी कोच लगी चलेगी सहरसा-आनंद विहार पुरबिया एक्सप्रेस। वहीं 15 अक्टूबर को आनंद विहार से एलएचबी कोच से लैस होकर पुरबिया एक्सप्रेस सहरसा के लिए चलेगी।

28 एलएचबी कोच पहुंची सहरसा
बुधवार की रात और शुक्रवार को पटना, दानापुर और अन्य जगहों से 28 एलएचबी कोच सहरसा पहुंची है। इसके अलावा बुधमा स्टेशन पर भी कई एलएचबी कोच लगे हैं। इसमें से जांच कर सही कोच को पुरबिया एक्सप्रेस में लगाकर चलाया जाएगा। सहरसा पहुंचे कई एलएचबी कोच के खिड़की तक टूटे हैं। कई कोच को मैंटेनेंस की दरकार बताया जा रहा है।


संरक्षा के ख्याल से एलएचवी(लिंक हॉफमैन बुश) कोच बेहतर
संरक्षा के दृष्टिकोण से स्टेनलेस स्टील से बना एलएचबी कोच बेहतर होता है। पूरा कोच स्टेनलेस स्टील से बने होने के कारण दुर्घटना होने पर इन कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों की मौत की संभावना काफी कम होती है। साथ में दुर्घटना होने पर ट्रेन की बोगी एक दूसरे बोगी में नहीं घुसती है। एलएचबी कोच में यात्रा काफी आरामदायक होती है।

समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीसीएम वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि यात्री सुविधा के लिए सहरसा से पुरबिया एक्सप्रेस में 14 अक्टूबर से एलएचबी कोच लगाया जा है। दिल्ली से 15 अक्टूबर से एलएचबी कोच लगी यह ट्रेन चलेगी।

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet