मुजफ्फरपुर जिले के खबरा स्थित एक सभागार में नवरात्री के फलाहार कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहारियों पर हो रहे जुल्म के लिए अल्पेश ठाकोर जिम्मेदार है। साथ ही उन्होंने राफेल को लेकर कांग्रेस द्वारा बीजेपी पर लगाए जा रहे आरोप को लेकर कहा कि जिनके दामन खुद दागदार हो वो पाक साफ दामन पर कीचड़ उछालेंगे ही।

देश में रफाल के नाम पर कांग्रेस भ्रम पैदा कर रही है। जिनके दामन खुद दागदार हैं, वह दूसरे के दामन पर कीचड़ उछाल रहे हैं। कांग्रेस सत्ता में रहते हुए 10 साल तक रफाल सौदे को रोके रही तथा अब विपक्ष में आने पर भी इसको रोकने का प्रयास कर रही है। लेकिन, रफाल सौदे से देश की वायुसेना काफी मजबूत होगी। इसको देखते हुए देश की रक्षा के साथ वर्तमान सरकार कोई समझौता नहीं करेगी। ये बातें शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने फलाहार कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान कही।

खबरा स्थिति होटल फार्म विला में गिरिराज सिंह फैंस क्लब द्वारा आयोजित फलाहार कार्यक्रम में शामिल होने आए शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी पर रफाल डील में जान-बूझकर व्यवधान पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी रफाल की अलग- अलग कीमत बताकर इसके सौदे में किसी खास कंपनी का नाम जोड़कर सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री को भ्रष्ट कहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर बिहारियों को गुजरात से भगाने में अल्पेश ठाकोर का हाथ है। राहुल गांधी इसपर चुप्पी साधे हुए हैं। मामले में गुजरात सरकार पूरी तरह गंभीर है तथा कोई भी दोषी नहीं बचेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में अपराध पर नियंत्रण का बेहतर प्रयास कर रहे हैं।

फलाहार कार्यक्रम में विधायक केदार गुप्ता, बेबी कुमारी, क्लब के संरक्षक देवांशु किशोर समेत सुनीता सहनी, राजीव कुमार, नीरज नयन, मिंटू राणा, मृत्युंजय कुमार, चंदन कुमार, राजेश सिन्हा, विकास गुप्ता, दिनेश झा समेत अन्य शामिल थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *