भागलपुर: शहर में तितली तूफान का असर कम हो गया है। तितली के पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर मुड़ने की वजह से शहर में अब नमी की मात्रा कम हो गई है।
Total Downloads: 354
बीते 24 घंटे में शहर के अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस घटा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की आशंका जताई है।

मगर इन दो दिनों में धीरे-धीरे करके शहर से नमी कम होती जाएगी। मौसम वैज्ञानिक वीरेंद्र कुमार ने कहा फिलहाल शहर में बारिश होने की संभावना नहीं है। नमी शहर से बाहर जा रही है। दो दिनों में आसमान साफ होगा। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहा। शुक्रवार का शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

